Friday, 30 June 2017

भीड़ का ये कैसा इंसाफ, महिला काे ट्रैक्टर से बांधकर 3 घंटे तक घुमाया!

बंगाल। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का दिल काे झिंझोड़ देने वाला एक वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है, जिसमें मानसिक रूप से बीमार एक महिला को भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने महिला पर बच्चों की तस्करी का आरोप लगाकर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर उसके कपड़े फाड़कर ट्रैक्टर पर करीब 3 घंटे तक घुमाया गया। इस दाैरान किसी ने भी आगे आकर महिला की मदद करने की कोशिश नहीं की, बल्कि इस अभद्रता की वीडियो बनाते रहे। महिला का नाम ओतेरा बीबी बताया जा रहा है, जोकि मिठीपुर-पानानगर गांव की रहने वाली है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला बंगलादेश की रहने वाली है और वह बच्चों की तस्करी का काम करती है इसलिए उसे सबक सिखाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें इस मामले में दखल न देने की हिदायत दी। इसके बाद पुलिस बल काे बुलाया गया, परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी और पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि काफी समय से अफवाह फैलाई जा रही है कि बांगलादेश से बच्चों की तस्करी करने आए लोग जिले में सक्रिय हैं, जिस वजह से यह घटना हुई है। जो भी यह अफवाह फैला रहा है उसे बक्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर भी लाेग इस वीडियाे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.                                                                                                              

Tuesday, 20 June 2017

अभिनेता सलमान खान को, फिल्म 'मैंने प्यार किया' रातों रात बना दिया स्टार।


मुंबई: सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' 23 जून को रिलीज होने वाली है। बता दें कि सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' (1988) में छोटा-सा रोल निभाकर की थी।
 लेकिन इस फिल्म के बाद आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' (1989) ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, लेकिन कम ही लोग जानते हैं उन्हें स्टार बनाने के पीछे किस हीरो का हाथ है। दरअसल, फिल्म में सलमान के पहले 'प्रेम' का रोल एक्टर फराज खान को ऑफर हुआ था, जो आज गुमनामी की जिंदगी गुजार रहे हैं।
सूरज बड़जात्या ने फिल्म के किरदार 'प्रेम' के लिए कई लोगों का ऑडिशन लिया था। इसमें विन्दू दारा सिंह, दीपक तिजोरी, पियूष मिश्रा और फराज खान जैसे स्टार भी शामिल थे।
आखिरकार, बड़जात्या ने फिल्म में 'प्रेम' के रोल के लिए फराज खान को फाइनल किया था। फराज ने फिल्म साइन भी कर दी थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले वे बीमार पड़ गए। इस हालात में नहीं थे कि शूटिंग कर सके। फराज के बीमार होने और फिल्म की शूटिंग न होने के कारण सूरज बड़जात्या अपसेट हो गए। तभी किसी ने उन्हें सलीम खान के बेटे सलमान खान का नाम सजेस्ट किया, जो उस वक्त फिल्मों में काम की तलाश कर रहे थे।
उन्होंने सलमान से मुलाकात की और प्रेम के रोल के लिए उनका ऑडिशन लिया। बता दें कि सलमान के साथ मोहनीश बहल ने भी इस फिल्म के ऑडिशन दिया था। आखिरकार, बड़जात्या ने दोनों को फाइनल कर दिया.                                                                                                        

Tuesday, 13 June 2017

राम गोपाल वर्मा ने शेयर की सानिया मिर्जा की आपत्तिजनक तस्वीर


मुंबई : हमेशा अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वालेे रामगोपाल वर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले ही ट्विटर को अलविदा कह चुके राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में लोकप्रिय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है कि एक लड़की ने कहा था कि मैं सनी लियोन बनना चाहती हूं' उसे अपनी याद दिलाता है। वो टेनिस में बहुत अच्छी थी लेकिन उसके पिता ने उसे टेनिस सिर्फ इसलिए नहीं खेलने दिया क्योंकि इसमें लड़कियों को स्कर्ट पहननी पड़ती है। मेरी फिल्म इन्हीं विषयों पर ध्यान खीचती है।
रामू के इस पोस्ट को लेकर अब आलोचनाएं का शिकार होना पड़ रहा है। दरअसल लोग उनके द्वारा सानिया की जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है उसे गलत बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि किसी भी लड़की इस तरह की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.                                                                                                                  

Friday, 2 June 2017

अभिनेत्री राखी सावंत की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने फिर जारी किया गिरफ्तारी वारंट


मुंबई । लुधियाना की एक अदालत ने शुक्रवार को बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सांवत के खिलाफ वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में एक बार फिर गैरजमानती वॉरंट जारी किया है। पिछले महीने राखी सावंत की ओर से दिए गए कॉमेंट ने पूरे देश में विवाद पैदा कर दिया था और इसके खिलाफ लुधियाना में लगातार प्रोटेस्ट हो रहे थे।
राखी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि ऐक्ट्रेस को कानून अपने हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं है इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। लुधियाना की अदालत ने 9 मार्च को वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए वॉरंट जारी किया था। राखी की टिप्पणी से कथित तौर पर वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया है।
हालांकि राखी इस मुद्दे पर माफी भी मांग चुकी हैं। उन्होंने कहा था, 'मैंने सिर्फ वाल्मीकि जी का उदाहरण दिया था, जो मैं बचपन से पढ़ती आ रही थी। मैं किसी की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहती थी।' उन्होंने ये भी दावा किया था कि जब से उन्होंने मीका सिंह और महर्षि वाल्मीकि की तुलना की है तभी से उन्हें धमकियां भी मिलने लगी थीं.                                                                                                                

Saturday, 1 April 2017

EVM के कीचड़ से ‘कमल’ खिल रहा है,हर जगह BJP जीत रही है क्योंकि अब वोट आदमी नहीं मशीनें दे रही हैं- केजरीवाल


इलेक्टॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर विपक्षी दलों के हमले भारतीय जनता पार्टी पर बढ़ते जा रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मिलकर इसकी शिकायत की।

केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मांग की कि अब देश में चुनाव बेलेट पेपर से कराए जाएँ। ताकि कोई भी दल लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ न करे।

आप संयोजक केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि, कीचड़ में कमल खिल रहा है और हरतरफ भाजपा वाले जीत रहे हैं क्योंकि अब वोट आदमी नहीं EVM मशीनें दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि, कल मध्यप्रदेश में बीजेपी के कमल की पर्चियां निकली रही थी यह धोखा कैसे हो सकता है क्योकि धोखा एकबार होता है हरबार नहीं। इससे पहले भी असम और दिल्ली में इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। जब हर वोट भाजपा के खाते में जा रहा था।

केजरीवाल ने कहा कि, मैं भी आईआईटी का स्टूडेंट रहा हू। मैने भी इस बारे में पड़ा है। मशीन कभी ऐसे काम नहीं करती है।

आपको बता दें कि, बीते रोज मध्यप्रदेश में ईवीएम का सच सामने आया है। एमपी में अधिकारी के समाने निकली भाजपा की पर्ची। जिसके बाद खबर लीक न करने की दी गई थी धमकी।

Sunday, 12 March 2017

मायावती ने कहा बीजेपी ने की लोकतंत्र की हत्या, बीजेपी ने किया वोटिंग मशीन को मैनेज


उत्तर प्रदेश में चुनाव का आंकड़ा देख कर हर कोई सोच में है। बीजेपी को 403 सीटो में से 300 पर सीट मिली है । जहा बीजेपी को खुद को भी ये उमीद नहीं थी की और न ही जनता बीजेपी को जितना पसंद करती थी फिर भी इतनी सीट मिलना बिना गड़बड़ी के ना मुमकिन है। इन नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बीजेपी की जीत का श्रेय वोटिंग मशीन को दिया है।

मायावती ने आरोप लगाया है की बीजेपी की ये जीत ईवीएम मशीन में गड़बड़ी कर के ही मिली है। मायावती ने कहा कि बीजेपी ने बीते लोकसभा चुनाव की तरह इस बार यूपी के विधानसभा में भी वोटिंग मशीन को मैनेज किया।

इस चुनाव में जनता द्वारा ईवीएम का बटन दबाया गया तो वोट कमल को ही जा रहा था। ये बात एक वायरल वीडियो में महिला कह रही थी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ये तो बेहद हैरत करने वाला है कि बीजेपी ने एक की मुसलमान कैंडीडेट खड़ा नहीं किया तथा मुस्लिम बाहुल क्षेत्र में भी बीजेपी को बंपर वोट मिले हैं।
मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को खुली चुनोती दी है, अगर हिम्मत है तो दुबारा चुनाव करा ले सब पता चल जायेगा। माया बोलीं कि बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की। मोदी-शाह को चुनौती देती हूं।

मायावती ने कहा कि दूसरी पार्टियों का वोट भी बीजेपी को मिला है, बटन कोई भी दबाया हो लेकिन वोट बीजेपी को ही पड़ा है।

Saturday, 25 February 2017

अशोक चव्हाण ने किया शिवसेना को समर्थन देने से ई इंकार रखी शर्त


◆मुंबई, युसूफ मंसूरी/मुंबई स्टाइल
अशोक चव्हाण ने बृहन्न मुंबई नगर पालिका (BMC) के चुनाव में शिव सेना का समर्थन करने का विरोध किया है। चौहान ने कहा कि जब तक शिव सेना राज्य सरकार में शामिल है तब तक कांग्रेस शिव सेना का समर्थन नहीं करेगी। दूसरी ओर मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक शिवसेना ने मेयर पद पर कब्जे के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है। लेकिन कांग्रेस ने भी एक शर्त रख दी है। सूत्रों के अनुसार, नौ मार्च को होने वाले मेयर के चुनाव में समर्थन के बदले में उसने कांग्रेस को डिप्टी मेयर का पद देने का वादा किया है।
कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने कहा है कि उनकी पार्टी शिवसेना को समर्थन नहीं करेगी। वहीं, शिवसेना ने भी साफ कर दिया है कि हम बीजेपी के साथ बीएमसी में नहीं जाएंगे.

Monday, 20 February 2017

मुंबई ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को लेकर मुस्लिमो में नाराजगी

मुंबई ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एमआईएम को लेकर मुंबई के मुस्लिम भड़क गए हैं। उनका कहना है कि सेक्यूलर वोटों को काटेगा जिससे सांप्रदायिक शक्तियां और मजबूत होगी। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, एनसीपी, समाजवादी पार्टी के नेता एमआईएम को वोट कटवा के तौर पर पेश कर रहे हैं। दूसरी ओर, औबैसी सवाल पूछ रहे हैं कि इतने सालों से सेक्यूलर दलों ने मुसलमानों का क्या भला किया। कांग्रेस में उत्तर भारतीय और मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस के विधायक व नेता नसीम खान अपनी चुनावी सभाओं में एमआईएम पर जमकर बरसे। एमआईएम को बीजेपी का एजेंट करार देते हुए कहा कि वह सेक्यूलर वोटों का बंटवारा कर रही है। बांद्रा पूर्व विधानसभा के उपचुनाव में लोगों ने देखा कि एमआईएम ने किस तरह से सेक्यूलर वोटों का बंटवारा कराया। मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में वह वोट कटवा है लेकिन लोग समझदार है। इस बीएमसी चुनाव में उसकी पोल खुल जाएगी। बीएमसी चुनाव में नसीम खान ने मुंबई सहित राज्यभर में 50 से ज्यादा चुनावी सभाएं की। सभी सभाओं ने इन्होंने एमआईएम की पोल खोला। समाजवादी पार्टी प्रमुख अबू आसिम आसिम पहले ही एमआईएम को मुस्लिम समाज की सांप्रदायिक पार्टी करार दिया है। आजमी कहते हैं एमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी भड़काऊ भाषण देकर अपनी राजनीति चलाता है लेकिन मुस्लिम समाज इसे समझ गए हैं। बीएमसी, टीएमसी सहित सभी चुनावों में इसे मतदाता नकार देगा। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक कहते हैं इस बीएमसी चुनाव में एमएमआईएम एक फ्लाप शो साबित होगी

Monday, 6 February 2017

‘मित्रों’ सुनो तो उस पर अब ध्यान मत देना: उद्ध‌व


मुंबई/ शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्ध‌व ठाकरे ने अपनी चुनावी प्रचार सभा में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही अटैक किया। मुलुंड-भांडुप में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाताओं से कहा कि अगले 15 दिन में 'मित्रो, भाइयों-बहनों की आवाज सुनने को मिलेगी, ये करेंगे, वो करेंगे की आवाज आएगी', लेकिन इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं हैं। अब इन बातों को सुनकर भूल जाना होगा। पारदर्शिता की शपथ पर चुटकी रविवार को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को हुतात्मा चौक ले जाकर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के शहीदों को अभिवादन कराया और उसके बाद पारदर्शिता की शपथ दिलाई। इस पर चुटकी लेते हुए उद्धव ने कहा कि हम मुंबईकर हैं हमें यह बात किसी को बताने की जरूरत नहीं है। किसी ने आज पारदर्शिता की शपथ ली है, लेकिन हम तो पहले से ही मुंबई की शपथ ले कर ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आज हुतात्मा चौक में जाकर अभिवादन किया है क्या है वे लोग अखंड महाराष्ट्र की शपथ लेने को तैयार हैं? उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की एक इंच भूमि भी हम अलग नहीं होने देंगे। उद्धव ने कहा कि हम तो उनकी पारदर्शिता को देखने के लिए बैचेन हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता ही दिखानी है तो आगे से मंत्रिमंडल बैठक मीडिया के सामने होनी चाहिए। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आपको पिछले ढाई साल में केंद्र सरकार के कामकाज में पारदर्शिता दिखी? मुंबई से खून रिश्ताउद्ध‌व ने कहा कि संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में खून देकर मुंबई पाई है और अब हम खून देकर मुंबई को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में शिवसेना.

Sunday, 5 February 2017

‘अच्छे दिन’ का सपना दिखाने वाले मोदी ने 3 साल में युवाओं को नौकरी दी नहीं सिर्फ नोटबंदी करके छीनी हैं- शिवसेना


महाराष्ट्र में बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद शिवसेना लगातार हमलावर होती जा रही है। बीजेपी के खिलाफ शिवसेना हमला करने का कोई भी मौका छोड़ नहीं रही है।

बुधवार को लोकसभा में पेश हुए केंद्रीय बजट को लेकर आज शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

शिवसेना ने सामना में लिखा कि सरकार ने राजनीतिक चंदे के लिए नियम तो बना दिए लेकिन सरकार को ये भी बताना चाहिए कि लोकसभा चुनावों के दौरान अच्छे दिन के प्रचार प्रसार में जो हजारों करोड़ रुपए खर्च हुए थे, वो पैसे कहां से आए थे?

शिवसेना ने नोटबंदी के जरिए मोदी सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि अच्छे दिन का सपना बेचकर सत्ता में आई इस सरकार ने नए रोजगार छोडि़ए नोटबंदी के चलते देश में 44 लाख लोगों की जो नोकरियां थी वो भी चली गई।

शिवसेना ने कहा कि अब जब चुनावों के देखते हुए मोदी सरकार गरीबों और किसानों को लुभाने की कोशिश कर रही है।

शाह और मौर्या खुद अपराधी है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ायी हों, लॉ एंड आर्डर की बात ना करें-अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को निजी न्यूज चैनल इंडिया टीवी के कार्यक्रम ‘चुनाव मंच’ पर रजत शर्मा के हर सवाल का जवाब बड़ी ही ख़ूबसूरती के साथ दिया। इस दौरान सीएम अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या पर जोरदार हमला बोला है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनका भविष्य में देश का प्रधानमंत्री बनने का कोई सपना नही है और वह अपने प्रदेश में ख़ुश हैं। उन्होंने कहा कि यूपी-कांग्रेस गठबंधन का पूरा ध्यान विधानसभा चुनाव पर है। 2019 के लोकसभा चुनाव पर बात करना अभी जल्दबाज़ी होगी। इस चुनाव में गठबंधन 300 से ज़्यादा सीट जीतेगा।

कांग्रेस के साथ यूपी में चुनावी गठबंधन पर पिता और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह की असहमति पर अखिलेश ने कहा कि ”गठबंधन पर नेता जी की सहमति भी थी और नाराजगी भी।”

पिता के साथ विश्वासघात के आरोप पर अखिलेश ने कहा कि सपा आज भी नेता जी की है। पिता और पुत्र के संबंध नहीं बदलते।

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले कुछ समय से पार्टी में जो कुछ हुआ वो राजनीतिक परिस्थितियों की वजह से हुआ लेकिन अब सब ठीक है।

मुसलमानों के समर्थन के बारे में उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को उनकी आबादी के हिसाब से हक़ देने की कोशिश की है। मुस्लिम मतदाता समाजवादी पार्टी के साथ ही रहेंगे। उन्होंने मुज़फ़्फरनगर के दंगों पर अफसोस ज़ाहिर करते हुए आरोप लगाया कि कुछ ताक़ते आज भी मुज़फ़्फरनगर के दंगों पर आज भी माहौल ख़राब करने की कोशिश कर रही है।

अखिलेश यादव ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कानून की धज्जियां उड़ायीं, वे ही आज सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं और भ्रष्टाचार की बात करने वाली बसपा मुखिया मायावती के ऐसे बोल खुद में एक अजूबा हैं।

अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी सरकार की विफलता के विपक्षियों के आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) को देख लीजिये, उन्होंने कानून-व्यवस्था पर कितनी कृपा की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष :केशव मौर्या: भी ऐसे ही हैं। वे खुद पर पर लगी धाराओं के बारे में लोगों को क्यों नहीं बताते। जिन्होंने खुद कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ायी हों, वे ही कानून-व्यवस्था की बात कर रहे हैं।

राज्य में क़ानून व्यवस्था की ख़राब स्थिति के आरोप पर अखिलेश यादव ने कहा कि कानून की धज्जियां उड़ाने वाले कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र ने राज्य में कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए पुलिस के आधुनिकीकरण का पैसा रोका।