Tuesday, 20 June 2017

अभिनेता सलमान खान को, फिल्म 'मैंने प्यार किया' रातों रात बना दिया स्टार।


मुंबई: सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' 23 जून को रिलीज होने वाली है। बता दें कि सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' (1988) में छोटा-सा रोल निभाकर की थी।
 लेकिन इस फिल्म के बाद आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' (1989) ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, लेकिन कम ही लोग जानते हैं उन्हें स्टार बनाने के पीछे किस हीरो का हाथ है। दरअसल, फिल्म में सलमान के पहले 'प्रेम' का रोल एक्टर फराज खान को ऑफर हुआ था, जो आज गुमनामी की जिंदगी गुजार रहे हैं।
सूरज बड़जात्या ने फिल्म के किरदार 'प्रेम' के लिए कई लोगों का ऑडिशन लिया था। इसमें विन्दू दारा सिंह, दीपक तिजोरी, पियूष मिश्रा और फराज खान जैसे स्टार भी शामिल थे।
आखिरकार, बड़जात्या ने फिल्म में 'प्रेम' के रोल के लिए फराज खान को फाइनल किया था। फराज ने फिल्म साइन भी कर दी थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले वे बीमार पड़ गए। इस हालात में नहीं थे कि शूटिंग कर सके। फराज के बीमार होने और फिल्म की शूटिंग न होने के कारण सूरज बड़जात्या अपसेट हो गए। तभी किसी ने उन्हें सलीम खान के बेटे सलमान खान का नाम सजेस्ट किया, जो उस वक्त फिल्मों में काम की तलाश कर रहे थे।
उन्होंने सलमान से मुलाकात की और प्रेम के रोल के लिए उनका ऑडिशन लिया। बता दें कि सलमान के साथ मोहनीश बहल ने भी इस फिल्म के ऑडिशन दिया था। आखिरकार, बड़जात्या ने दोनों को फाइनल कर दिया.                                                                                                        

No comments:

Post a Comment