Friday, 30 June 2017

भीड़ का ये कैसा इंसाफ, महिला काे ट्रैक्टर से बांधकर 3 घंटे तक घुमाया!

बंगाल। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का दिल काे झिंझोड़ देने वाला एक वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है, जिसमें मानसिक रूप से बीमार एक महिला को भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने महिला पर बच्चों की तस्करी का आरोप लगाकर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर उसके कपड़े फाड़कर ट्रैक्टर पर करीब 3 घंटे तक घुमाया गया। इस दाैरान किसी ने भी आगे आकर महिला की मदद करने की कोशिश नहीं की, बल्कि इस अभद्रता की वीडियो बनाते रहे। महिला का नाम ओतेरा बीबी बताया जा रहा है, जोकि मिठीपुर-पानानगर गांव की रहने वाली है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला बंगलादेश की रहने वाली है और वह बच्चों की तस्करी का काम करती है इसलिए उसे सबक सिखाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें इस मामले में दखल न देने की हिदायत दी। इसके बाद पुलिस बल काे बुलाया गया, परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी और पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि काफी समय से अफवाह फैलाई जा रही है कि बांगलादेश से बच्चों की तस्करी करने आए लोग जिले में सक्रिय हैं, जिस वजह से यह घटना हुई है। जो भी यह अफवाह फैला रहा है उसे बक्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर भी लाेग इस वीडियाे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.                                                                                                              

Tuesday, 20 June 2017

अभिनेता सलमान खान को, फिल्म 'मैंने प्यार किया' रातों रात बना दिया स्टार।


मुंबई: सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' 23 जून को रिलीज होने वाली है। बता दें कि सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' (1988) में छोटा-सा रोल निभाकर की थी।
 लेकिन इस फिल्म के बाद आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' (1989) ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, लेकिन कम ही लोग जानते हैं उन्हें स्टार बनाने के पीछे किस हीरो का हाथ है। दरअसल, फिल्म में सलमान के पहले 'प्रेम' का रोल एक्टर फराज खान को ऑफर हुआ था, जो आज गुमनामी की जिंदगी गुजार रहे हैं।
सूरज बड़जात्या ने फिल्म के किरदार 'प्रेम' के लिए कई लोगों का ऑडिशन लिया था। इसमें विन्दू दारा सिंह, दीपक तिजोरी, पियूष मिश्रा और फराज खान जैसे स्टार भी शामिल थे।
आखिरकार, बड़जात्या ने फिल्म में 'प्रेम' के रोल के लिए फराज खान को फाइनल किया था। फराज ने फिल्म साइन भी कर दी थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले वे बीमार पड़ गए। इस हालात में नहीं थे कि शूटिंग कर सके। फराज के बीमार होने और फिल्म की शूटिंग न होने के कारण सूरज बड़जात्या अपसेट हो गए। तभी किसी ने उन्हें सलीम खान के बेटे सलमान खान का नाम सजेस्ट किया, जो उस वक्त फिल्मों में काम की तलाश कर रहे थे।
उन्होंने सलमान से मुलाकात की और प्रेम के रोल के लिए उनका ऑडिशन लिया। बता दें कि सलमान के साथ मोहनीश बहल ने भी इस फिल्म के ऑडिशन दिया था। आखिरकार, बड़जात्या ने दोनों को फाइनल कर दिया.                                                                                                        

Tuesday, 13 June 2017

राम गोपाल वर्मा ने शेयर की सानिया मिर्जा की आपत्तिजनक तस्वीर


मुंबई : हमेशा अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वालेे रामगोपाल वर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले ही ट्विटर को अलविदा कह चुके राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में लोकप्रिय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है कि एक लड़की ने कहा था कि मैं सनी लियोन बनना चाहती हूं' उसे अपनी याद दिलाता है। वो टेनिस में बहुत अच्छी थी लेकिन उसके पिता ने उसे टेनिस सिर्फ इसलिए नहीं खेलने दिया क्योंकि इसमें लड़कियों को स्कर्ट पहननी पड़ती है। मेरी फिल्म इन्हीं विषयों पर ध्यान खीचती है।
रामू के इस पोस्ट को लेकर अब आलोचनाएं का शिकार होना पड़ रहा है। दरअसल लोग उनके द्वारा सानिया की जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है उसे गलत बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि किसी भी लड़की इस तरह की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.                                                                                                                  

Friday, 2 June 2017

अभिनेत्री राखी सावंत की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने फिर जारी किया गिरफ्तारी वारंट


मुंबई । लुधियाना की एक अदालत ने शुक्रवार को बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सांवत के खिलाफ वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में एक बार फिर गैरजमानती वॉरंट जारी किया है। पिछले महीने राखी सावंत की ओर से दिए गए कॉमेंट ने पूरे देश में विवाद पैदा कर दिया था और इसके खिलाफ लुधियाना में लगातार प्रोटेस्ट हो रहे थे।
राखी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि ऐक्ट्रेस को कानून अपने हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं है इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। लुधियाना की अदालत ने 9 मार्च को वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए वॉरंट जारी किया था। राखी की टिप्पणी से कथित तौर पर वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया है।
हालांकि राखी इस मुद्दे पर माफी भी मांग चुकी हैं। उन्होंने कहा था, 'मैंने सिर्फ वाल्मीकि जी का उदाहरण दिया था, जो मैं बचपन से पढ़ती आ रही थी। मैं किसी की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहती थी।' उन्होंने ये भी दावा किया था कि जब से उन्होंने मीका सिंह और महर्षि वाल्मीकि की तुलना की है तभी से उन्हें धमकियां भी मिलने लगी थीं.